Aus vs ban: Cricket News & Match Updates
क्या बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे ग्लेन मैक्सवेल? ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं 2 बदलाव
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी लीग मुकाबला बांग्लादेश के साथ शनिवार (11 नवंबर) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल का खेलना काफी मुश्किल है क्योंकि मैक्सवेल अब तक पिछले मुकाबले में अपनी मांसपेशियों में आए खिंचाव से नहीं उभर पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।
ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पिछले मैच में 128 गेंदों पर 201 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसी बीच वह क्रैंप्स के कारण काफी दर्द में दिखे थे। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की टीम आगामी सेमीफाइनल मैच को मद्देनजर रखते हुए ग्लेन मैक्सवेल को पूरी तरह रिकवर होने का मौका देना चाहती है। मैक्सवेल की जगह टीम में स्टीव स्मिथ की वापसी होना तय माना जा रहा है जो कि बीमार होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। Read More...