Asian games: Cricket News & Match Updates
दीपेंद्र सिंह ऐरी और कुशल मल्ला ने तोड़े टी20 क्रिकेट के महारिकॉर्ड, युवराज सिंह का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा
एशियन गेम्स में मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट में आज यानी बुधवार (27 सितंबर) को ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल और मंगोलिया की टीम आमने-सामने थी। इस मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया। कुशल मल्ला ने 50 गेंदों पर 8 चौके और 12 छक्के लगाकर 137 रन ठोके, वहीं कप्तान रोहित ने 27 गेंदों पर 61 रन बना डाले। लेकिन इसके बाद मैदान पर जो हुआ उस पर विश्वास कर पाना किसी भी फैंस के लिए आसान नहीं है। दरअसल, यहां नेपाल के हरफनमौला खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी ने महज 9 गेंदों पर तूफानी पचासा जड़ा जिसके साथ ही अब उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है युवराज सिंह का साल 2007 के वर्ल्ड कप में बना सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक का रिकॉर्ड अब दीपेंद्र सिंह ऐरी तोड़ चुके हैं। युवराज ने 12 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था जिसे ऐरी ने महज 9 गेंदों पर अर्धशतक मारकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में नेपाल के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 8 छक्के लगाकर 10 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 520 का रहा। Read More...
Related Cricket News for Asian games - Tesst
Asian Games: India Men’s Team Is A Very Strong Side; Expect Them To Come Back With The Gold Medal, Says WV Raman
Asian Games: India Enter Women’s T20 Semi-finals After Quarter-final Against Malaysia Abandoned Due To Rain
Asian Games के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल आया सामने, देखें कब खेले जाएंगे मुकाबले
Asian Games: Akash Deep, Pooja Vastrakar Picked As Replacements In Men's, Women's Cricket Squads
Sadia Iqbal Replaces Fatima Sana In Pakistan Squad For Women’s T20 Event At Asian Games
एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को झटका, शिवम मावी होंगे बाहर; रफ्तार के सौदागर को मिलेगी एंट्री
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, 20 साल के खिलाड़ी मिली कप्तानी
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18