As bcci
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 और वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी खतरे में, बीसीसीआई ने ICC के सामने सुनाया फैसला
मुंबई, 5 मार्च| हाल ही में ही अपनी तिमाही बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा था कि अगर उसे टी-20 विश्व कप 2021 और वनडे विश्व कप-2023 की मेजबानी करनी है तो उसे टैक्स में छूट देनी होगी।
अगर बीसीसीआई ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे मेजबानी खोनी पड़ सकती है। आईसीसी की यह चेतावनी का बीसीसीआई पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। उसने कहा है कि आईसीसी चाहे तो वर्ल्ड कप को भारत से बाहर ले जा सकती है।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आईसीसी चाहे तो भारत से विश्व कप की मेजबानी छीन सकता क्योंकि टैक्स का मुद्दा सरकार है जिसके लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत होती है। इस तरह के बाहरी दबाव इसमें कोई मदद नहीं कर सकते।
अधिकारी ने कहा, "अगर वह आईसीसी टूर्नामेंट बाहर ले जाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। फिर बीसीसीआई अपना रेवेन्यू भी आईसीसी में से वापस लेगा। फिर देखेंगे कि किसका नुकसान होता है।"
अधिकारी ने कहा, "जो लोग प्रशासन में हैं वो लोग पॉलीसी को बिना कानूनी तरीके से बनाना चाहते हैं। आईसीसी को इस तरह के फैसले के बीसीसीआई को मानने के लिए मुश्किलात होगी क्योंकि इनमें से कई मुद्दे बोर्ड की पहुंच में नहीं होते।"
बीसीसीआई के एक और अधिकारी ने बताया कि आईसीसी दावा तो सभी को साथ लेकर चलने का करती है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी कोशिश हर तरह से भारत को नुकसान पहुंचाने की होती है।
उन्होंने कहा, "पहले भी ऐसा पाया गया है कि आईसीसी का अपने सदस्यों से अलग तरह के बर्ताव रहता है। उदाहरण के तौर पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया को सिर्फ टैक्स में छूट हासिल करने की कोशिश करने को कहा जाता है लेकिन बीसीसीआई को यह बात सुनिश्चित करने को कहा जाता है कि वह टैक्स में छूट हासिल करे।"
उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं हो सकता कि बीसीसीआई इस पर राजी हो जाए। आईसीसी एक तरफ यह नहीं कह सकती कि उनका मकसद सभी को साथ लेकर चलने का है वहीं दूसरी तरफ वह भारत के नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करती है।"
Related Cricket News on As bcci
-
ICC welcome to take T20, ODI World Cup out of India for tax exemption: BCCI
Mumbai, March 5 (CRICKETNMORE): The Board of Control for Cricket in India (BCCI) in the recent ICC quarterly meeting was told by the world body to get tax exemption for ...
-
विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर बीसीसीआई ने किया यह काम, जिसने हर किसी का दिल जीत…
2 मार्च। भारतीय वायु सेना के विग कमांडर अभिनंदन को की सकुशल वापसी से पूरा भारतवर्ष जश्न मना रहा है और अपने- अपने तरफ से हार्दिक बधाई दे रहे हैं। वहीं ...
-
ICC assures BCCI of security during World Cup
Dubai, Feb 27 (CRICKETNMORE): The International Cricket Council (ICC) on Wednesday assured the BCCI that all security concerns at the upcoming ODI World Cup in the wake of Pulwama terror ...
-
BCCI undecided on boycotting Pakistan at ICC World Cup 2019
New Delhi, Feb 22 (CRICKETNMORE): The crucial BCCI CoA meeting on Friday failed to decide whether India should play against Pakistan in the upcoming ICC cricket World Cup in the ...
-
BCCI to write to ICC over boycotting Pakistan
New Delhi, Feb 22 (CRICKETNMORE): The crucial BCCI CoA meeting on Friday failed to find a consensus over playing against arch rivals Pakistan in the upcoming ICC World Cup in ...
-
आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच को लेकर बीसीसीआई करेगा यह फैसला
नई दिल्ली, 22 फरवरी| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और प्रशासकों की समिति (सीओए) की बीच शुक्रवार को हुई बैठक आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच ...
-
CoA meet to discuss playing Pakistan in 2019 World Cup
New Delhi, Feb 21 (CRICKETNMORE): The subject of playing Pakistan in the ICC World Cup is likely to top the agenda when the two-member Supreme Court appointed BCCI Committee of ...
-
SC appoints Justice DK Jain as BCCI Ombudsman
New Delhi, Feb 21 (CRICKETNMORE): The Supreme Court on Thursday appointed its former judge Justice D.K. Jain as BCCI's first Ombudsman for the resolution of disputes arising in the apex ...
-
सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश डी.के. जैन को बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया
नई दिल्ली, 21 फरवरी| सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व न्यायाधीश डी.के. जैन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया है। जैन को बीसीसीआई में उठ रहे ...
-
BCCI को पुलवामा शहीदों के परिजनों को 5 करोड़ रुपये देने चाहिए,सीके खन्ना की COA से मांग
नई दिल्ली, 17 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीबीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय से पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों ...
-
BCCI should donate Rs 5 crore for Pulwama martyrs' families: Khanna
New Delhi, Feb 17 - Board of Control for Cricket in India (BCCI) acting President CK Khanna on Sunday appealed Committee of Administrators (CoA) chief Vinod Rai to contribute at ...
-
आगामी सीरीज के लिए बीसीसीआई ने यू-19 टीम घोषित की
मुंबई, 12 फरवरी - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के साथ खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ...
-
BREAKING NEWS: हार्दिक पांड्या, केएल राहुल पर लगा बैन हटाया गया, BCCI ने बताई बड़ी वजह
मुंबई, 24 जनवरी (CRICKETNMORE)| फिल्मकार करण जौहर के टीव शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद बैन किए गए भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक ...
-
ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI ने चयनकर्ताओं को दिया तोहफा, मिलेंगे इनाम स्वरूप इतने रूपये
22 जनवरी। आस्ट्रेलिया दौर पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अखिल भारतीय चयन समिति के प्रत्येक सदस्य को 20-20 ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 09:50
-
- 26 Mar 2026 08:22