Andries gous: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 21 साल के Mavendra Dindyal ने CPL 2026 में बाउंड्री पर लपका हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) के 11वें मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) के लिए खेल रहे वेस्टइंडीज के 21 साल के युवा ऑलराउंडर मवेन्द्र दिन्द्याल (Mavendra Dindyal) ने अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली। सेंट लूसिया के डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार (20 अगस्त) को सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिन्द्याल ने ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।
यह घटना सेंट लूसिया किंग्स की पारी के छठे ओवर की पांचवी गेंद पर देखने को मिली। ड्वेन प्रिटोरियस ने स्टंप्स पर शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाजी कर रहे एंड्रीज गौस ने पीछे हटकर गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ शॉर्ट खेल दिया। वहां तैनात मवेन्द्र दिन्द्याल ने गेंद की दिशा को भांपते हुए तेजी से साइड में मूव किया और बाउंड्री के बिल्कुल करीब शानदार कैच लपक लिया।
VIDEO: Read More...