Akash deep: Cricket News & Match Updates
'विराट कोहली को खुश करो, फिर टीम इंडिया में भी खेल सकोगे'
Akash Deep and Virat Kohli: आईपीएल 2022 में आकाश दीप ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह से गेंदबाज़ी करते हुए आईपीएल डेब्यू किया। अब सीज़न के खत्म होने के बाद उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। इसी बीच बातचीत करते हुए उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया। आकाश दीप बोले उनसे कहा गया था कि अगर वह अपने प्रदर्शन से विराट कोहली को प्रभावित कर पाते है तो जल्द ही उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिल सकता है।
आकाश दीप इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बोले, 'मुझे मनोज तिवारी भईया ने कहा कि विराट कोहली भारतीय कप्तान है और अगर तुम उन्हें इंप्रेस करने में कामियाब हो जाते हो तो तुम्हें अगले साल आईपीएल और जल्द ही भारतीय टीम में खेलना का मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा था कि मुझमें एक फास्ट बॉलर बनने वाले सारे गुण हैं।' आकाश ने बताया कि यह उनका गोल था और वह अच्छा करने में कामियाब रहे जिसके बाद उन्हें अगले ऑक्शन में खरीदा गया। Read More...