Akash deep: Cricket News & Match Updates
2nd Test Day 1: बांग्लादेश ने पहले दिन टीम इंडिया के खिलाफ बनाए 3 विकेट पर 107 रन,बारिश के कारण पहले दिन हुआ सिर्फ 35 ओवर का खेल
India vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (27 सितंबर) के अंत तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी और फिर तेज बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल ही हो सका। पहले दिन के अंत पर मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम बनाकर नाबाद रहे।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और 29 रन के कुल स्कोर तक जाकिर हसन (0) और शादमान इस्लाम (24) की ओपनिंग जोड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद मामिनुल और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। शांतो ने 57 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। वहीं मोमिनुल ने 81 गेंदों में नाबाद 40 रन, मुशफिकुर ने 13 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए। Read More...