Aiden markram: Cricket News & Match Updates
2nd Test: पहले दिन गिरे 23 विकेट, स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 62/3
भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने केप टाउन में खेले जा रहे रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना लिए है। साउथ अफ्रीका भारत के द्वारा बनाये गए स्कोर से 36 रन पीछे है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत एडेन मार्करम 36(51) और डेविड बेडिंघम 7(6) रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की तरफ से दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।
भारत पहली पारी में 34.5 ओवर में 153 के स्कोर पर आउट हो गया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 59 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 50 गेंद में 7 चौको की मदद से 39 रन बनाये। शुभमन गिल 55 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। रोहित और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 55 (75) रन की साझेदारी निभाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी और कागिसो रबाडा के खाते में गए। एक विकेट रन आउट के रूप में आया। Read More...