Ai entertainment india
MS Dhoni ने हिलाई Microdrama की दुनिया, सरप्राइज देते हुए बने KUKU के ब्रांड एम्बेसडर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट फैंस को चौंकाते हुए AI-आधारित माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म कुकू (Kuku) में निवेश किया है। इसके साथ ही, वो शॉर्ट-फॉर्म एंटरटेनमेंट ऐप Kuku TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। इस कदम से भारत के 'मोबाइल-फर्स्ट' कंटेंट मार्केट में भूचाल सा आ गया है और Kuku की स्थिति और मज़बूत हो गई है।
इस समय भारत में 'माइक्रो-ड्रामा' स्टोरीटेलिंग के फ़ॉर्मेट में ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। Kuku के साथ जुड़ने के बाद धोनी भी काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा, "मैंने Kuku में निवेश करने और Kuku TV के एंबेसडर के तौर पर इससे जुड़ने का फ़ैसला इसलिए किया, क्योंकि ये प्लेटफॉर्म मुझे सचमुच सबसे अलग लगा। इसने पूरे भारत के दर्शकों के लिए एक अनोखा मनोरंजन अनुभव तैयार किया है, जो कई भाषाओं और फ़ॉर्मेट में उपलब्ध है।
Related Cricket News on Ai entertainment india
Cricket Special Today
-
- 21 Apr 2026 09:40
-
- 16 Apr 2026 10:18
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02