Abrar ahmed: Cricket News & Match Updates
WATCH: हसन अली ने चखाया अबरार को मज़ा, बोल्ड करने के बाद की जश्न की नकल
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 के 8वें मैच में, कराची किंग्स का मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स से हुआ जिसे कराची की टीम ने 56 रनों से जीत लिया। इस मैच में कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 175/7 रन बनाए और जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम 119/9 रन ही बना सकी जिसके चलते किंग्स ने 56 रनों की शानदार जीत हासिल की।
इस मैच में कराची के लिए तेज गेंदबाज हसन अली ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट लिए। इन तीन में से एक विकेट अबरार अहमद का भी था और अबरार को आउट करने के बाद हसन अली ने जिस तरह से जश्न मनाया उसने हर किसी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की याद दिला दी। दरअसल, हसन अली ने अबरार अहमद को आउट करने के बाद ठीक उसी तरह से जश्न मनाया जिस तरह से अबरार ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में शुभमन गिल को आउट करने के बाद मनाया था। Read More...