2018 ball tampering scandal: Cricket News & Match Updates
WATCH: साउथ अफ्रीका के फैन ने की सारी हदें पार, Nathan Lyon को सैंडपेपर दिखाकर किया ट्रोल
AUS vs SA 3rd Test: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन मंगलवार (27 अक्टूबर) को जहां मैदान पर दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिला, वहीं इसी दौरान स्टैंड्स में मौजूद एक साउथ अफ्रीकी फैन ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन (Nathan Lyon) को सैंडपेपर दिखाकर ट्रोल करने की कोशिश की।
दरअसल, फैन की इस हरकत ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के 2018 के चर्चित बॉल टैंपरिंग विवाद की यादें ताजा कर दीं। उस समय केपटाउन में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस विवाद में सैंडपेपर का इस्तेमाल करके गेंद के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर कार्रवाई की थी। स्मिथ और वॉर्नर को 12-12 महीने, जबकि बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित किया गया था। Read More...
Related Cricket News for 2018 ball tampering scandal - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50