Semifinal Qualification Scenarios For Pakistan: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार (27 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में इंग्लैंड को मिली रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान की टीम अभी भी सेमीफाइनल में बनी हुई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जिसके जवाब में एक समय पिछड़ रही इंग्लैंड टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।
पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 राउंड के अपने सभी तीन मुकाबले जीते। ग्रुप 2 से सेमीफाइनल की दूसरी टीम के लिए अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टक्कर है। बता दें कि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुआ मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
तीन मैच में एक जीत, एक हार और बेनजीता मुकाबले के साथ न्यूजीलैंड फिलहाल ग्रुप 2 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं और उसका नेट रनरेट +1.390 है। वहीं पाकिस्तान अपना सुपर 8 राउंड का आखिरी मैच शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। एक हार और एक बेनजीता मुकाबले के साथ पाकिस्तान टेबल में तीसरे नंबर पर है और उसका नेट रनरेट -0.461 है।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान के लिए सिर्फ श्रीलंका को हराना ही काफी नहीं रहेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड का शानदार है।
Also Read: Live Cricket Score
अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करती है और 160 रन बनाती है तो उसे श्रीलंका को 64 से ज्यादा रन से हराना होगा। वहीं अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाती है तो पाकिस्तान को 40 से ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए मुकाबला जीतना होगा। तभी पाकिस्तान नेट रनरेट के मामले में न्यूजीलैंड से आगे निकल पाएगी।