Womens premier league auction: Cricket News & Match Updates
डब्ल्यूपीएल में ऑक्शन के लिए झारखंड की छह क्रिकेटर्स हुईं लिस्टेड
आईपीएल की तर्ज पर होने वाले वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए 13 फरवरी को होने वाली नीलामी की लिस्ट में झारखंड की छह प्लेयर्स शामिल हैं। इस ऑक्शन के लिए देश-विदेश की कुल 406 महिला क्रिकेटर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
झारखंड की जिन महिला क्रिकेटर्स का इस ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है, उनमें हजारीबाग निवासी शुभलक्ष्मी और ऑलराउंडर अनुजा पाटिल का बेस प्राइस 30 लाख रुपए तय हुआ है। शुभ लक्ष्मी भारत की महिला क्रिकेट टीम में शामिल रही हैं और उनके पास लंबा अनुभव है। तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने इंडियन वीमेंस क्रिकेट टीम को कई इंटरनेशनल मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। अनुजा पाटिल मूल तौर पर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं, लेकिन वह झारखंड की महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलती रही हैं। उन्होंने भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम की कप्तानी भी है। खास तौर पर इंटरनेशनल टी-20 मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। Read More...
Related Cricket News for Womens premier league auction - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33