Womens asia cup 2026: Cricket News & Match Updates
Harmanpreet Kaur ने MS Dhoni की तरह छक्का मारकर रचा इतिहास, Women's Asia Cup की एलीट लिस्ट में हुई शामिल
Harmanpreet Kaur Record: टीम इंडिया (India Women's Team) ने बीते शनिवार, 05 सितंबर को दुबई के मैदान पर विमेंस एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan Women's Team) को पस्त करके 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की तरह छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया।
हरमनप्रीत कौर का ये शानदार सिक्स भारतीय टीम की पारी के 9वें ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तान के लिए बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू गेंदबाज़ी कर रही थीं, जिनकी चौथी गेंद पर कप्तान कौर ने भारतीय फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाई और सामने की तरफ छक्का लगाकर मुकाबला खत्म किया। Read More...