Virat kohli: Cricket News & Match Updates
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कोहली ने कहा, बल्लेबाजी- गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग पर ध्यान देना होगा !
4 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैदान पर फील्डिंग में एक स्टैंडर्स सेट किया है और उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अपने टीम साथी से भी ऐसी ही उम्मीद रखते हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई टी-20 सीरीज के बाद कहा था कि खिलाड़ियों को अपने फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है। भारत को अब बुधवार से यहां न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है।
कोहली ने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसमें निश्चित रूप से हमें सुधार करना है। अगर आप देखें तो यह टीम औसत उम्र वाली टीम है। इसलिए हमारी फील्डिंग भी अच्छी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर फील्डिंग का स्तर उतनी अच्छी नहीं है, जितनी कि अन्य टीमों की है। टी-20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है क्योंकि यह एक तेज खेल है।"
उन्होंने कहा, "आप जब एक बार इसमें नर्वस हो जाते तो फिर इससे बाहर निकलना मुश्किल है। यह तेजी से आगे बढ़ता रहता है और बॉल आपके पास आते रहते हैं।"
कोहली ने साथ ही कहा कि 50 ओवरों के खेल में भी फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी और इसलिए ये ऐसी गलती है, जिसे दोहराया नहीं जा सकता।
कप्तान ने कहा, "यहां तक कि वनडे क्रिकेट में भी, हमारा प्रदर्शन ऐसा था जिस पर गर्व नहीं किया जा सकता है और यह किसी से छिपी नहीं है। हम इसके बारे में कई बार बात कर चुके हैं। आप ऐसी उम्मीद करते हैं कि आपके पास एक युवा टीम और जोकि काफी फिट है। एक अच्छा फील्डर वह है जो ना केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान देता है बल्कि फील्डिंग में भी अच्छा काम करता है।"
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
IND vs NZ: कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज से पहले साथी खिलाड़ियों से कर डाली ऐसी मांग
विराट कोहली का बयान, आईपीएल में खेलते हुए ही टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी।
विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने के करीब,इतने रन मारते ही तोड़गे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Kobe's death was heartbreaking, shock for everyone: Virat Kohli
Expect boys to focus on fielding, not just batting or bowling: Virat Kohli
Prithvi Shaw to open for India in ODIs, confirms Virat Kohli
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में शिखर धवन की जगह ओपनिंग करेगा ये नया खिलाड़ी,विराट कोहली ने की पुष्टि
विराट कोहली के बाद अब केएल राहुल ने भी बिजी शेड्यूल को लेकर उठाए सवाल !
Herschelle Gibbs picks Virat Kohli as his favourite Indian cricketer
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कोहली की तुलना इमरान खान से की !
Virat Kohli instilled self-belief in his team like Imran: Sanjay Manjrekar
विराट कोहली ने की केन विलियमसन की जमकर तारीफ, बोले न्यूजीलैंड क्रिकेट सही हाथों में है
टी-20 सीरीज में 5- 0 से जीत के बाद कोहली ने कहा, जीत के रास्ते तलाशते रहते हैं !
Kane Williamson and I have similar mindsets: Virat Kohli
Cricket Special Today
-
- 23 Sep 2026 11:30
-
- 18 Sep 2026 01:51
-
- 18 Sep 2026 08:56
-
- 17 Sep 2026 08:36