T20 world cup: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया ने नेट रन रेट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को छोड़ा पीछे
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही टीम ने नेट रन रेट में भी जबरदस्त सुधार किया है। दुबई में बुधवार 9 अक्टूबर को खेले गए ग्रुप ए के इस मुकाबले में टीम इंडिया हर मोर्चे पर अव्वल साबित हुई, जिसमें सबसे अहम थी फील्डिंग। श्रीलंका के खिलाफ भारत का पहला लक्ष्य तो जीत दर्ज करना था और बड़े अंतर से जीतना भी बेहद जरूरी था। टीम इंडिया ने दोनों ही मोर्चों पर सफलता हासिल की। इस मैच की सबसे खास बात यह रही है कि टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन किया।
20 ओवर में टीम ने मात्र 3 विकेट खोकर 172 रन जोड़े। फिर, भारतीय गेंदबाजों ने पूरी श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 90 रन पर ढेर कर दिया। इस मुकाबले में भारतीय फील्डर के भी तेवर बदले हुए नजर आए, या यूं कह लीजिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों में सही मायने में चैंपियन बनने की ललक नजर आई। Read More...