T2 world cup
वर्ल्ड कप से पहले विरोधी टीमों को लेकर शिखर धवन ने कर दिया ऐलान, ऐसा करने में माहिर हूं
नई दिल्ली, 14 मई | आईसीसी प्रतियोगिताओं में शिखर धवन भारतीय टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए खेले अब तक के सभी बड़े टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और अब वह 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए तैयार हैं।
टीम को सफलता दिलाने के लिए विश्व कप में एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर धवन को रोहित शर्मा के साथ बेहतरीन साझेदारी करनी होगी। हालांकि, यह काम उनके लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि वह पिछले एक महीने से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत कर रहे थे।
यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी टूर्नामेंट से पहले वह रोहित से लगातार बातचीत कर रहे हैं? धवन ने कहा कि कहा कि रोहित मेरी पत्नी नहीं है, जो मैं हमेशा उनसे बात करता रहूं।
आईएएनएस से बातचीत में धवन ने कहा, "बातें करके क्या होगा? रोहित मेरी बीवी थोड़ी है। अगर आप किसी के साथ वर्षो तक खेलते हैं तो आप उन्हें अच्छे से जान जाते हैं। रोहित के साथ, हम कुछ विशेष नहीं करते। पृथ्वी के साथ बल्लेबाजी करते हुए भी यही चीज होती है। अगर एक खिलाड़ी तेजी से रन बना रहा है तो दूसरे को उसका साथ निभाना होगा।"
बड़े टूर्नामेंट में खेलने से पहले अपने ऊपर पड़ने वाले दबाव पर धवन ने कहा, "दबाव किस बात का? यह मेरा रोज का काम है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि मैं आम बातों का ध्यान रखूं और मेरा दिमाग हमेशा साफ रहता है। कभी-कभी आप रन बनाते हैं, कभी-कभी ऐसा नहीं हो पाता। लेकिन मैं हमेशा शांत रहता हूं, उन चीजों पर ध्यान देता हूं जिस पर मुझे काम करना है और फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता हूं। मैं ज्यादा चिंता करने पर विश्वास नहीं करता।"
आईपीएल का 12वां संस्करण धवन के लिए शानदार रहा। उन्होंने दिल्ली के लिए 16 मैचों में दमदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 521 रन जड़े, जिसमें पांच अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका मानना है कि आईपीएल का शानदार फॉर्म उन्हें आगामी टूनरामेंट में अच्छी स्थिति में रखेगा। वह यह भी मानते हैं कि टी-20 से सीधा वनडे प्रारूप में आकर खेलना उनके लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं है।
धवन ने कहा, "यह सीजन बहुत सकारात्मक रहा है क्योंकि अगर आप अच्छा करते हैं तो आप अच्छी लय में आ जाते हैं। आईपीएल के अलावा, मैंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रारूप को बदलने की कोई चुनौती नहीं है क्योंकि यह सब कुछ मानसिकता से जुड़ा हुआ है और चीजें बदलने में एक मिनट का समय लगता है। हम विश्व कप के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।"
धवन ने भारत के गेंदबाजी के बारे में कहा, "हमारे पास जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के रूप में बेहद मजबूत गेंदबाजी क्रम मौजूद है। इसके अलावा, हमारे पास हार्दिक पांड्या भी हैं जो एक अच्छे गेंदबाज हैं। हमारी गेंदबाजी बहुत संतुलित है और यह चीज निश्चित रूप से टीम की मदद करेगी। बुमराह वर्तमान में नंबर-1 गेंदबाज हैं और फिर हमारे पास शानदार स्पिनर भी हैं। मुझे लगता है कि यह टीम बहुत संतुलित है।"
धवन मानते हैं कि विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मुश्किल हालात से निकालने के काम कर सकते हैं। धवन ने कहा, "जब आप किसी बड़े टूर्नामेंट में नई प्रतिभाओं के साथ जाते हैं तो आपको अनुभव की भी जरूरत होती है और मैं मानता हूं कि हमारे पास इसका सही मिश्रण है। हमारे पास कोहली, धौनी, रोहित और मेरे जैसे खिलाड़ी हैं और साथ ही साथ हमारे पास कई बेहद प्रतिभाशाली युवा भी हैं।"
Related Cricket News on T2 world cup
-
वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का पहला मैच साउथ अफ्रीका से, जानिए कब और कहां होगा मैच…
14 मई। वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 30 मई से होने वाला है। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच खेला ...
-
वर्ल्ड कप अभ्यास मैचों का पूरा शेड्यूल, जानिए भारतीय टीम कब, कहां और किस टीम के खिलाफ खेलेगी
14 मई। वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 30 मई से होने वाला है। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच खेला जाएगा। ...
-
Bollywood, Hollywood to woo movie buffs during World Cup
May 12 (CRICKETNMORE) India's love for cricket may not eclipse its love for films after all in the forthcoming World Cup season. While Bollywood's slate includes Salman Khan's "Bharat", S ...
-
इंग्लैंड कप्तान का चौकाने वाला बयान, वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन करना होगा काफी मुश्किल
साउथैम्पटन, 12 मई| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा है कि 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन करना आसान ...
-
वर्ल्ड कप के इतिहास में बल्लेबाजों द्वारा खेली गई टॉप-5 सबसे बड़ी परियां
लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अगर किसी टीम को विशाल स्कोर खड़ा करना है तो जरुरी है की टीम का कोई एक बल्लेबाज बड़ी पारी खेले और विरोधी टीम को बैकफुट ...
-
दुनिया के वो 4 क्रिकेटर जिन्होंने 2 देशों के लिए खेला है वर्ल्ड कप
दुनिया के हर इंटरनेशनल क्रिकेटर का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए वर्ल्ड कप खेले। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी होते है जो अपने पूरे करियर के दौरान ...
-
Adapting to English wickets during World Cup will be key: Brett Lee
New Delhi, May 9 (CRICKETNMORE): Twin World Cup-winning pacer Brett Lee believes that defending champions Australia have got it in them to go the distance in the upcoming 2019 World ...
-
WC 2019: लियाम प्लंकेट बोले,इस खिलाड़ी को मिला मौका तो वर्ल्ड कप में मजबूत होगी इंग्लैंड टीम
लंदन, 9 मई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लकंट को लगता है कि 24 साल के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलनी चाहिए ...
-
वर्ल्ड कप फ्लैशबैक: जब जिम्बाब्वे ने अपने डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर किय़ा था बड़ा उलटफेर
1983 वर्ल्ड कप रोमांच से भरपूर रहा था और इसमें कई उलटफेर वाले मैच देखने को मिले थे। 9 जून 1983 का दिन वर्ल्ड कप के इतिहास के एक बहुत ...
-
Can't say for sure who will bat at 4 for India at World Cup,says Kapil Dev
New Delhi, May 8 (CRICKETNMORE) Even as the debate on whether Vijay Shankar was the right pick for India's no.4 slot at the upcoming World Cup refuses to die down, ...
-
वर्ल्ड कप फ्लैशबैक: एक नजर 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर
साल 2007 में वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण खेला गया जिसकी मेजबानी वेस्टइंडीज ने की। 13 मार्च से 28 अप्रैल तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा ...
-
Injured Australian Pacer Jhye Richardson ruled out of World Cup
Melbourne, May 8 (CRICKETNMORE): Australian fast bowler Jhye Richardson has been ruled out of the upcoming World Cup after he failed to fully recover from the shoulder dislocation he suffered ...
-
BREAKING: ऑस्ट्रेलिया को झटका,तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन वर्ल्ड कप से हुए बाहर,इसे मिला मौका
8 मई,(CRICKETNMORE)। 30 मई से खेले जानें वाले वर्ल्ड कप से पहले मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन कंधे की चोट ...
-
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड - सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक जमाना एक गर्व की बात होती है। ये शतक जब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आता है तो उसकी खुशी दोगुनी होती है। ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 09:50
-
- 26 Mar 2026 08:22