Sunrisers hyderabad: Cricket News & Match Updates
सुपर कूल केन विलियमसन हुए निराश, कहा अब मैं इन सुपर ओवर में हार से थक गया हूं
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज केन विलियमसन ने कहा है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के में 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ अपने खेल के सभी पहलुओं में सुधार कर सकते थे। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम मेंखेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पांचवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए हैदराबाद के के सामने 160 रनों की चुनौती रखी थी लेकिन 20 ओवरों की समाप्ति तक हैदराबाद की टीम सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी थी।
विलियमसन ने मैच में नाबाद 66 रनों की पारी खेली। उन्होंने मैच के बाद कहा, " हम अपने खेल के ज्यादातर हिस्सों को थोड़ा बेहतर कर सकते थे। यदि आप ऐसा करने में सक्षम हैं, चाहे वह अधिक अच्छे निर्णय हों या खेल की थोड़ी अधिक सटीक अवधि, परिणाम जल्दी से बदल सकते हैं।" Read More...