Sunrisers hyderabad: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: 17.50 करोड़ के कैमरून ग्रीन ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, ट्विटर पर फैंस का आया ऐसा रिएक्शन
आईपीएल 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन (Cameron Green) का आखिरकार बल्ला चला। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। वो अभी तक इस लीग में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा था।
आज उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 का स्कोर खड़ा किया। ग्रीन ने ये पारी खेलकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए है और साथ ही सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रलिया के ऑलराउंडर ग्रीन को आईपीएल 2023 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था। हैदराबाद के खिलाफ उनकी इस शानदार पारी को लेकर ट्विटर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: Read More...