Sohail khan: Cricket News & Match Updates
'बेटे जब आप अंडर-19 खेल रहे थे तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था, मैंने विराट से ऐसा ही कहा'
एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 28 अगस्त(रविवार) को खेला जाना है, लेकिन इससे पहले लगातार ही कई अनसुने किस्से सामने आ रहे हैं। अब इस कड़ी में पाकिस्तान के ऑलराउंडर सोहेल खान का नाम भी जुड़ चुका है। जी हां, सोहेल खान ने साल 2015 वर्ल्ड कप को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया है जो कि इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली से जुड़ा है।
सोहेल खान ने GTV नेटवर्क को एक इंटरव्यू दिया जिसके दौरान पत्रकार ने पाकिस्तान खिलाड़ी से सवाल करते हुए कहा कि जब आपने वर्ल्ड कप में भारत के पांच खिलाड़ी आउट किए तब क्या आप से धोनी या विराट ने कुछ कहा? सोहेल खान ने सवाल सुनकर जवाब दिया। वह बोले, 'हां, मुझे याद आया। जब मैं 5 आउट करके बैटिंग करने गया तब विराट मेरे पास आया। उसने मुझसे कहा आपको आए हुए जुम्मा-जुम्मा आठ दिन हुए हैं और आप मीडिया पर इतनी बात करते हो।' Read More...
Related Cricket News for Sohail khan - Tesst
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट,टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम घोषित,36 साल के खिलाड़ी को मिली जगह
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33