Shardul thakur: Cricket News & Match Updates
टीम मैनेजमेंट पर भड़के दिनेश कार्तिक, बोले- 'अगर बॉलिंग नहीं करवानी तो खिला क्यों रहे हो'
इंग्लैंड और भारत के बीच लीड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच एक ब्लॉकबस्टर फिनिश के लिए तैयार है। इंग्लैंड को आखिरी दिन 350 रनों की दरकार है तो वहीं भारतीय टीम को 10 विकेट चाहिए होंगे। आखिरी दिन भारतीय टीम के गेंदबाजों पर काफी दारोमदार होगा। शार्दुल ठाकुर, जो चौथे सीमर के तौर पर खेल रहे हैं उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि पहली पारी में उन्हें सिर्फ 6 ओवर की गेंदबाजी ही मिली थी जिसमें वो फीके साबित हुए थे।
हालांकि, सभी को आश्चर्य हुआ कि हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शार्दुल ठाकुर को केवल छह ओवर ही गेंदबाजी करवाई। 33 वर्षीय शार्दुल ठाकुर इस दौरान काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने छह ओवरों में 38 रन दिए। अब भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शार्दुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर ही सवाल उठा दिए हैं। Read More...