Sarfaraz ahmed: Cricket News & Match Updates
VIDEO: भाग-भागकर साथियों को पानी पिला रहे हैं सरफराज, कभी अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को बनाया था चैंपियन
पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला। पाकिस्तान का ये पूर्व कप्तान एक समय टीम को चैंपियन बना चुका है, लेकिन आज वो एक वॉटर-बॉय की तरह अपने साथी खिलाड़ियों को पानी पिला रहे हैं। सरफराज की ऐसी हालत देखकर अब पाकिस्तानी फैंस का दिल पसीजा है।
सरफराज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो रावलपिंडी टेस्ट के दौरान मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील को पानी पिलाते नज़र आए। आपको बता दें कि वो मौजूदा समय में पाकिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं ऐसे में प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिलने के बाद जिस तरह वो अपने जूनियर खिलाड़ियों को पानी पिला रहे थे उसे देखकर पाकिस्तानी फैंस को काफी बुरा लगा। Read More...