Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
'भगवान' के जन्मदिवस पर अश्विन ने किया इमोशनल ट्विट, सचिन भी हो जाएगें भावुक
कोलकाता, 24 अप्रैल | दुनिया के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर सोमवार को 44 साल के हो गए और उन्हें दुनिया भर से जन्मदिन पर शुभकामनाएं मिल रही हैं। सचिन की पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुंबई इंडियंस ने भी उनका जन्मदिन मनाया।
कोहली ने सचिन को शुभकामना संदेश में कहा, "जन्मदिन मुबारक हो पाजी। भगवान आपको सारी खुशियां और जीवन में शांति दे।" भारतीय टीम के कोच अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक सचिन। विश्व के सबसे प्रेरणादायक खिलाड़ी। आशा है कि आपका यह साल शानदार हो।" ट्विटर पर अपने मनोविनोद और हाजिर-जवाबी के लिए मशहूर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, "ऐसे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां, जो भारत में समय को रोक सकते हैं।"
PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप Read More...