Royal challengers bengaluru: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: रजत पाटीदार के लिए आसान नहीं होगा खिताब का बचाव करना,अनिल कुंबले का बड़ा बयान
Royal Challengers Bengaluru: भारत के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि रजत पाटीदार के लिए आईपीएल 2026 में खिताब का बचाव करना बड़ी चुनौती होगी। कुंबले ने कहा कि पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पहली बार चैंपियन बनने के बाद इस सीजन उनसे उम्मीदें काफी ज्यादा होंगी। आरसीबी ने आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
फाफ डू प्लेसिस के आरसीबी से जाने के बाद रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। रजत की अगुवाई में पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। आईपीएल 2026 में आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रजत की कप्तानी में टीम इस साल खिताब का बचाव कर पाती है या नहीं। Read More...