Royal challengers bengaluru: Cricket News & Match Updates
ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए डिविलियर्स तो विराट ने बधाई देते हुई कही ये दिल छू लेने वाली बात
ICC ने बुधवार, 16 अक्टूबर को एबी डिविलियर्स, नीतू डेविड और एलिस्टेयर कुक को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) जैसे ही ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए उनके पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथी जिगरी दोस्त विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें बधाई देते हुए एक इमोशनल लेटर लिखा।
कोहली ने अपने लेटर में लिखा कि, "AB के लिए, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में प्रवेश करते समय इन शब्दों को लिखने के लिए चुना जाना सम्मान की बात है। आप पूरी तरह से अपनी जगह के हकदार हैं - आखिरकार, हॉल ऑफ फेम गेम पर आपके इम्पैक्ट का रिप्रेजेंटेशन करता है और आपका इम्पैक्ट वास्तव में यूनिक रहा है। लोगों ने हमेशा आपकी क्षमता के बारे में बात की है, और यह सही भी है। मैंने जिनके साथ खेला है उनमें आप सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, बिल्कुल नंबर एक।" Read More...