Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
मेलबर्न टेस्ट मेें कमाल की गेंदबाजी करने का श्रेय जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा को दिया
28 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मेजबान टीम के छह विकेट चटकाने वाले भारतीय यॉर्कमैन जसप्रीत बुमराह की स्लो यॉर्कर गेंद की हर कोई तारीफ कर रहा है। बुमराह ने मैच के तीसरे दिन लंच से ठीक पहले की शॉन मार्श को आखिरी गेंद कराई। गेंद स्लो यॉर्कर थी जिसे मार्श पढ़ नहीं पाए और पगबाधा आउट हो गए। देखें पूरा स्कोरकार्ड
आईसीसी की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने 33 रन देकर छह विकेट लिए। बुमराह की इस स्लो यॉर्कर की क्रिकेट विशेषज्ञ भी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन खुद बुमराह ने इसकी सफलता का श्रेय रोहित को दिया है।
बुमराह ने दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जब मैं लंच से पहले गेंदबाजी कर रहा था, तो उस समय विकेट धीमी थी और गेंद भी सॉफ्ट हो गया था। लंच से पहले आखिरी गेंद पर रोहित मिडऑफ पर खड़े थे।"
बुमराह ने कहा, "रोहित ने मुझसे कहा, 'ये आखिरी गेंद है, तू धीमी गेंद का इस्तेमाल कर सकता है जैसे कि वनडे में करता है।' इसलिए मैंने सोचा कि मैं ऐसा कर सकता हूं क्योंकि कुछ नया नहीं हो रहा था। मैंने ऐसा ही करने की कोशिश की। मैं खुश हूं कि हमारी योजना सफल हुई और आखिरी गेंद पर हमें विकेट मिला। मुझे विश्वास है कि जब भी मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा तब मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मौजूद रहूंगा।"
बुमराह के करियर की इस शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने आस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 151 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने पहली पारी में सात विकेट पर 443 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
बुमराह का यह प्रदर्शन आस्ट्रेलिया में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का नंबर है जिन्होंने 1985 में एडिलेड में 106 रन देकर आठ विकेट लिए थे।
Related Cricket News for Rohit sharma - Tesst
जसप्रीत बुमराह का खुलासा, इस दिग्गज ने दी सलाह जिसके कारण फेंक पाया इतनी अच्छी यॉर्कर
3rd Test: Pujara, Kohli, Rohit put India in driver's seat on Day 2
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड, पहली बार किया ऐसा कारनामा
WATCH टिम पेन ने रोहित शर्मा को ऐसी मजाकिया बातें कहकर की स्लैजिंग, शर्मा जी का रहा ऐसा रिएक्शन
भारत के हिट मैन रोहित शर्मा का धमाका, मेलबर्न टेस्ट में जड़ दिया इतनी गेंदों पर अर्धशतक
साल 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 5 बल्लेबाज
दखिए कैसे रोहित शर्मा ने अपने दोस्त युवराज सिंह का मुंबई इंडियंस में किया स्वागत
Injuries rule Ravichandra Ashwin, Rohit Sharma out of Perth Test
BREAKING NEWS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान, 3 बड़े खिलाड़ी हुए बाहर
रोहित शर्मा ने किया बर्थडे विश फिर युवराज ने उनके साथ जो किया उसे जानकर आप भी सहमत होंगे
WATCH रोहित शर्मा बने सुपरमैन, लपका हवा में छलांग लगाकर ऐसा कैच जिसने हैरान किया कोहली को
WATCH: रोहित शर्मा छक्का मारने के लालच में खराब शॉट खेलकर हुए आउट,बन गया ये रिकॉर्ड
IND vs AUS: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, रोहित-कोहली समेत 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
विराट की दिवानी खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने इस बार रोहित शर्मा के लिए किया ऐसा दिल जीतने वाला काम
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
Most Viewed Articles
-
- 27 minutes ago
-
- 48 minutes ago