Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
3rd Test: टीम इंडिया की खराब शुरूआत, रोहित-कोहली हुए फ्लॉप, NZ को 235 रन पर ऑलआउट करने के बाद पहले दिन गवाए 4 विकेट
India vs New Zealand 3rd Test Day 1 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के 86 नुकसान पर बना लिए हैं। मेजबान भारत अभी भी कीवी टीम से 149 रन पीछे हैं। दिन का खेल खत्म होने शुभमन गिल (31 रन) और ऋषभ पंत (1 रन) नाबाद पवेलियन लौटे।
भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 25 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। रोहित ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए और मैट हेनरी की गेंद पर स्लिप में टॉम लैथम को कैच थमा बैठे। इसके बाद 78 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा विकेट गिरा, जिन्होंने 56 गेंदों में 30 रन बनाए। एजाज पटेल की गेंद पर क्लीन स्वीप खेलने के चक्कर में जायसवाल बोल्ड हो गए। इसकी अगली ही गेंद पर एजाज ने मोहम्मद सिराज को भी एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद 4 रन के कुल स्कोर पर विराट कोहली रनआउट होकर पवेलियन लौटे। Read More...