Rivaba jadeja
Advertisement
रविंद्र जडेजा की पत्नी ने जीता जामनगर सीट से चुनाव, फिर पति के साथ किया रोड शो
By
Shubham Sharma
December 08, 2022 • 17:56 PM View: 2104
Gujarat Elections : भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने 57 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल कर ली है। रिवाबा के बाद आम आदमी पार्टी के करशनभाई करमूर को 23 प्रतिशत मत मिले और वो रिवाबा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे।
इन दोनों के बाद जामनगर विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह चतुरसिंह जडेजा को 15.5 प्रतिशत मत मिले। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरि सिंह सोलंकी की रिश्तेदार, रिवाबा जडेजा शादी करने के तीन साल बाद 2019 में भाजपा में शामिल हो गईं। मजे की बात ये है कि जिस परिवार में उनकी शादी हुई उनके ज्यादातर सदस्य कांग्रेस को समर्थन करते थे।
Advertisement
Related Cricket News on Rivaba jadeja
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
Advertisement