Ravindra jadeja: Cricket News & Match Updates
जडेजा ने दिखाया कमाल, आखें बंद कर के पकड़ा कैमरून ग्रीन का हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर माना जाता है। जडेजा ने विस्फोटक बल्लेबाज कैमरून ग्रीन को आउट करने के लिए अपनी गेंदबाजी पर शानदार कैच लपका।
जडेजा ने दिन का अपना दूसरा विकेट MI की पारी के 9वें ओवर में लिया। ग्रीन, जो आईपीएल में अपनी स्किल्स दिखाना चाह रहे है। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में 17.5 करोड़ में खरीदा था। जडेजा ने गुड लेंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली। वहीं कैमरून ग्रीन ने स्ट्रैट पर सीधा तेज शॉट खेला लेकिन जड्डू ने सजगता दिखाई और एक शानदार कैच पकड़ा। दिलचस्प बात ये रही कि जडेजा की कैच पकड़ते समय आँखे बंद हो गयी थी। आप कह सकते है कि जडेजा इतने अच्छे हैं कि वह आंख बंद करके और एक हाथ से गेंद को पकड़ सकते हैं। इस मैच में कैमरून ग्रीन ने 11 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन बनाये। जडेजा के इस शानदार कैच की वजह से ग्रीन एक बार फिर फ्लॉप हो गए। Read More...