Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
क्या ब्रेंडन मैकुलम के बाद रवि शास्त्री बनेंगे इंग्लैंड के कोच? इंग्लैंड से ही उठ रही है आवाज़
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम को हटाए जाने की मांग भी तेज़ हो गई है और इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इंग्लिश क्रिकेट में एक बड़े बदलाव की मांग की है। पनेसर ने ब्रेंडन मैकुलम के बाद रवि शास्त्री को इंग्लिश क्रिकेट टीम का कोच बनाए जाने का समर्थन किया है। पनेसर का ये बयान फिलहाल चर्चा का केंद्र बन गया है।
ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 दिनों में एशेज सीरीज जीतकर मैकुलम के कार्यकाल और 'बैज़बॉल' फिलॉसफी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लिश टीम तेज़, उछाल वाली ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में बुरी तरह नाकाम रही है। इंग्लैंड का बल्ले और गेंद दोनों से लगातार मुकाबला करने में नाकाम रहना, इस बहस को फिर से शुरू कर दिया है कि क्या घर से बाहर उनकी गिरावट को रोकने के लिए नेतृत्व में बदलाव की ज़रूरत है। Read More...