Rajat patidar: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: कैप्टन Rajat Patidar ने रचा इतिहास, MS Dhoni और Rohit Sharma की एलिट क्लब में मारी एंट्री
Rajat Patidar Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर बीते मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 254 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 92 रनों से मात दी और टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल किया। गौरतलब है कि इसी की साथ RCB के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
धोनी-रोहित की खास रिकॉर्ड लिस्ट का बने हिस्सा: दरअसल, 32 वर्षीय रजत पाटीदार IPL इतिहास के ऐसे सिर्फ पांचवें कैप्टन बन गए हैं, जो कि लगातार दो सीजन में आईपीएल टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाले हैं। पिछले सीजन तो उनकी कैप्टेंसी में RCB ने चैंपियन का टाइटल भी जीता था। रजत पाटीदार से पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर ही ऐसे कैप्टन रहे, जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल फाइनल खेला। Read More...