Rachin ravindra: Cricket News & Match Updates
Cameron Green को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, KKR की प्लेइंग XI का बन सकते हैं हिस्सा
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सबसे महंगे खिलाड़ी (25 करोड़ 20 लाख) कैमरून ग्रीन बेहद ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) में KKR के शुरुआती पांच मुकाबलों में सिर्फ 56 रन जोड़े पाए और एक विकेट हासिल कर सके। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन धुरंधर खिलाड़ियों के नाम जिन्हें KKR की मैनजमेंट कैमरून ग्रीन की जगह अपनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है।
3. टिम सेफर्ट (Tim Seifert): हमारी लिस्ट में शामिल पहले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट हैं, जो कि 316 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं। ये घातक बल्लेबाज़ टी20 फॉर्मट का माहिर खिलाड़ी है और अब तक लगभग 30 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 7,412 टी20 रन बना चुका है। खास बात ये है कि उन्होंने टी20 में 5 सेंचुरी ठोकी है। उन्हें KKR ने 1.50 करोड़ में खरीदा है। Read More...