R ashwin: Cricket News & Match Updates
VIDEO: औंधे मुंह पिच पर गिरे और गंवाया विकेट, अश्विन के सामने नहीं चली रचिन रवींद्र की दादागिरी
भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अपने आक्रामक अंदाज से कीवी टीम को दूसरी पारी में भी बैकफुट पर धकेल दिया। इसकी शुरुआत तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने की और बाद में रविचंद्रन अश्विन ने भी रचिन रवींद्र को आउट करके भारतीय टीम को मैच में आगे कर दिया।
रवींद्र इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन इस मैच की दूसरी पारी में जब उनकी टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी तो वो एक लापरवाह शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक गए। अश्विन कीवी पारी का 14वां ओवर कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर वो अश्विन को चौका भी मार चुके थे लेकिन इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन को छक्का मारने की कोशिश की और यहीं वो गलती कर बैठे। Read More...