Punjab kings: Cricket News & Match Updates
प्रियांश-कोनोली की धमाकेदार पारी, एलएसजी के खिलाफ पीबीकेएस ने 7 विकेट खोकर बनाए 254 रन
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह को मोहम्मद शमी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की दमदार पारी खेली। प्रियांश ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए।
वहीं, कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 189 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने। नेहल वढ़ेरा भी 7 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एम सिद्धार्थ का शिकार बने। Read More...