Punjab kings: Cricket News & Match Updates
दिल्ली ने पंजाब को दिया 175 रन का लक्ष्य
मुल्लांपुर, 23 मार्च (आईएएनएस) निचले क्रम के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मात्र 10 गेंदों में नाबाद 32 रन की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
एक समय दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई थी लेकिन इंपैक्ट प्लेयर के रूप में पॉरेल को लाना दिल्ली के लिए फायदेमंद साबित हुआ। दिल्ली ने अंतिम पांच ओवर में 50 रन जोड़े जिसमें पॉरेल ने 25 रन अकेले अंतिम ओवर में ठोक डाले। हर्षल पटेल की इस धुनाई ने 2021 में जडेजा की बल्लेबाज़ी की याद दिला दी जब उन्होंने हर्षल के खिलाफ ही एक ओवर में 37 रन बटोरे थे। फ़िलहाल पिच तो बल्लेबाजी के लिए अनुकूल लग रही है लेकिन पहली पारी में गेंद नीची भी रही है। ऐसे में दिल्ली की कुलदीप और अक्षर की जोड़ी की भूमिका इस मैच में काफ़ी महत्वपूर्ण रहने वाली है। Read More...