Punjab kings: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: पंजाब पर शानदार जीत के बाद Axar Patel को झटका, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ सोमवार (11 मई) को धर्मशाला में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे करने में विफल रही, जिसके चलते पटेल पर यह भारी जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया” दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमयिर लीग 2026 के मैच नंबर 55 में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीज़न में उनकी टीम का आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-गति उल्लंघनों से संबंधित है। इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।” Read More...