Philip billing
Advertisement
सैम बिलिंग्स ने गवाया फिलिप सॉल्ट का लड्डू कैच पकड़ने का मौका,हवा में ढूंढते रह गए गेंद,देखें Funny Video
By
Saurabh Sharma
August 07, 2024 • 12:07 PM View: 719
ओवल इनविंसिबल्स के कप्तान औऱ विकेटकीपर सैम बिलिंग्स(Sam Billings) ने मंगलवार (6 अगस्त) को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए द हंड्रेड 2024 के मुकाबले में फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) का कैच पकड़ने का आसान सा मौका गंवा दिया क्योंकि उन्हें पता ही नही चला कि गेंद कहां गई।
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की पारी की 49वीं गेंद पर नाथन एलिस के खिलाफ सॉल्ट रिवर्स स्वीप खेलने गए। लेकिन ठीक से संपर्क नहीं हुआ और गेंद कंधे पर लगकर ऊपर हवा में उछल गई। जिसके विकेटकीपर बिलिंग्स अपने पीछे की तरफ मुड़े देखने के लिए गेंद कहां गई है, लेकिन गेंद उनके आगे की तरफ ही थी। गेंद जमीन से टकराने के बाद वापस स्टंप की तरफ आई औऱ सामने से गेंदबाज को आता देखे सॉल्ट ने इस गेंद पर रन चुराने का मन बदल दिया।
Advertisement
Related Cricket News on Philip billing
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 05 May 2026 10:06
Advertisement