Odi series: Cricket News & Match Updates
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से गस एटकिंसन क्यों हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 सितम्बर से शुरू होने जा रही है। हालांकि इस वनडे सीरीज के लिए वनडे सीरीज के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) को आराम दिया है और उनकी जगह ओली स्टोन (Olly Stone) को टीम में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी ECB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये दी है। आपको बता दे कि एटकिंसन को इसलिए आराम दिया गया है क्योंकि वो इस गर्मी में लगातार टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे है।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, "सरे और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मेट्रो बैंक मेंस वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा।" गस एटकिंसन ने वेस्ट इंडीज नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया। हालाँकि, उसके बाद से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने टीम के लिए ढेर सारे विकेट लिए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक भी जड़ा है। Read More...