Nic maddinson: Cricket News & Match Updates
BBL 2022 : बाउंड्री पर दिखा करिश्माई कैच, छक्के को किया आउट में तब्दील
Big Bash League 2021-22: टी20 क्रिकेट के आने के बाद से खिलाड़ियों की फिटनेस और फिल्डिंग स्तर में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। आज कल हर मैच में ही एक ना एक बेहतरीन कैच देखने को मिल ही जाता है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग के दौरान भी, जहां सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के मैच में निक मैडिन्सन ने बॉउंड्री पर डेनियल ह्यूज का एक शानदार कैच लपका। अब इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी के दौरान मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए 7वां ओवर टीम के लेग स्पिनर कैमरन बॉयस करने आए। बॉयस के इस ओवर की चौथी बॉल पर सिक्सर्स के बल्लेबाज ह्यूज ने उठाकर शॉट लगा दिया। ह्यूज के शॉट में बॉउंड्री को क्लियर करने जितनी ताकत थी, लेकिन बॉउंड्री के पास रेनेगेड्स के खिलाड़ी निक मैडिन्सन तैनात थे। ऐसे में निक मैडिन्सन ने छह रनों के लिए बॉउंड्री के पार जा रही इस बॉल को पहले पकड़ा और फिर बॉल को हवा में उछाला। इस दौरान उन्होंने खुद का संतुलन बनाया, जिसके बाद उन्होंने बॉउंड्री के अंदर आकर इस मुश्किल कैच को बेहद ही आसानी से पूरा कर लिया। Read More...
Related Cricket News for Nic maddinson - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33