Nasser hussain: Cricket News & Match Updates
एशले जाइल्स ने इंग्लैंड टीम की अच्छे से देखभाल की है, मै उनकी आलोचना नहीं कर सकता : नासिर हुसैन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति में टीम की देखभाल करने वाले एशले जाइल्स जैसे अच्छे व्यक्ति की आलोचना करना गलत है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को एशेज में 4-0 की हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर जाइल्स को प्रबंध निदेशक के पद से हटा दिया। हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज से कहा, "मैं एशले को लेकर निराश हूं, क्योंकि वह एक शीर्ष व्यक्ति है। मैं आपको यह बता सकता हूं। मैंने उनकी कप्तानी की, मैंने उनके साथ काम किया। उन्होंने महामारी में खिलाड़ियों का बेहतर तरीके से देखभाल किया। इसलिए मैं उनकी आलोचना नहीं कर सकता।"
हुसैन ने जाइल्स के अलावा हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड के प्रति भी सहानुभूति महसूस की, जहां इंग्लैंड ने पूरी दुनिया में बायो-बबल में खेलने में काफी समय बिताया है। Read More...