Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
Rohit Sharma ने रचा इतिहास, Kieron Pollard का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बने Mumbai Indians के 'सिक्सर किंग'
Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बैटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 46 बॉल पर 8 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 70 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ ही हिटमैन ने कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। दरअसल, हिटमैन अब मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल में सबसे बड़े सिक्सर किंग बन गए हैं।
जी हां, ऐसा हुआ है। रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी 70 रनों की शानदार पारी खेलते हुए 3 छक्के जड़े जिसके बाद अब वो आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें MI के लिए 229 आईपीएल मैच खेलते हुए अपने 260 छक्के पूरे कर लिए हैं जिसके साथ ही उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पछाड़ते हुए ये खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 211 मैच खेलकर 258 छक्के जड़ने का कारनामा किया। Read More...