Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
भागता हुआ आया फैन बॉय और फिर छुए रोहित के पैर, आप भी देखिए सोशल मीडिया पर VIRAL ये प्यारा VIDEO
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 50वें मुकाबले में बीते गुरुवार, 1 मई को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पूरे 100 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में MI के स्टार बैटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी खूब धमाल मचाया और महज़ 36 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद हिटमैन की उनके एक नन्हे फैंस से भी मुलाकात हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, जयपुर के मैदान पर RR vs MI मैच के बाद एक नन्हा फैन बॉय जो कि इस मैच में बॉल बॉय की तरह काम कर रहा था वो हिटमैन से मिलने भागता हुआ उनके पास आया। यहां उस छोटे से फैन ने अपने हीरो को सामने देखकर पहले उनसे हाथ मिलाया और फिर तुरंत उनका आशीर्वाद लेने के लिए रोहित के पैर छू लिए। गौरतलब है कि जब ये पूरी घटना घटी तब रोहित को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि वो नन्हा फैन ऐसा कुछ करेगा। यही वज़ह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Read More...