Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
MI vs KKR: अल्लाह गजनफर के लिए निराशाजनक रहा डेब्यू मुकाबला, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
Allah Ghazanfar: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। हालांकि, मुंबई की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज अल्लाह गजनफर के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। इस लीग में डेब्यू करते हुए गजनफर ने दूसरे सबसे महंगा स्पेल डालने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।
अल्लाह गजनफर ने केकेआर के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट चटकाए 51 रन खर्च किए। अफगानी गेंदबाज ने 12.80 की इकोनॉमी से रन खर्च किए। आईपीएल के डेब्यू मुकाबले में सबसे महंगा स्पेल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 56 रन दिए थे। गजनफर केकेआर के खिलाफ अपनी लाइन और लेंथ से भटके नजर आए, जिसका भरपूर फायदा कोलकाता के बल्लेबाजों ने उठाया। गजनफर को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में मुंबई ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं, आईपीएल 2026 के लिए टीम ने उन्हें रिटेन किया था। Read More...