Mohammed siraj: Cricket News & Match Updates
क्या आपने देखा मियां मैजिक? Mohammed Siraj ने सनसनाता बॉल डालकर उड़ाए Marco Jansen के डंडे; देखें VIDEO
Mohammed Siraj Bowled Marco Jansen Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs SA 1st Test) कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन (Marco Jansen) सिर्फ 3 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए आउट हुए। गौरतलब है कि मार्को को मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने बोल्ड करके पवेलियन भेजा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा मेहमान टीम की इनिंग के 45वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ये ओवर डालने के लिए मोहम्मद सिराज को अटैक पर लगाया था जिन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर एक बेहद ही कमाल का इनस्विंगर डालकर मार्को यानसेन को सरप्राइज किया और बोल्ड करके उनके डंडे हवा में उड़ा दिए। Read More...