Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा झटका! RCB के खिलाफ KL Rahul का खेलना है मुश्किल
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच आज यानी मंगलवार, 02 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं हैं और RCB के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं।
InsideSport की रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध होना अभी संदिग्ध है। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ के पिछले मैच में भी केएल राहुल बतौर इंपैक्ट प्लेयर बैटिंग करने आए थे। यानी उन्होंने टीम की कप्तानी नहीं की थी और फील्डिंग भी नहीं की थी। Read More...