Lucknow super giants: Cricket News & Match Updates
मैं प्रियांश-कोनोली को यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है: कप्तान अय्यर
जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बल्लेबाजों ने असाधारण खेल दिखाया और कुछ शॉट्स तो हैरान कर देने वाले थे। उन्होंने कहा कि ऐसे शॉट खेलने के लिए काफी साहस और संयम की जरूरत होती है।
अय्यर ने बताया कि वह कूपर और प्रियांश आर्य से मजाक में बात कर रहे थे कि इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के कौन लगाएगा, और दोनों खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी कूपर और प्रियांश से बात कर रहा था, हम एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे कि इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कौन मारेगा, वे इसके लिए तैयार हैं। जब आप उन्हें बस उनके हिसाब से खेलने देते हैं, उन्हें मैदान पर जाकर खुद को खुलकर जाहिर करने देते हैं, तो वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है। उनका अपना एक तय रूटीन और तरीका है। रिकी (पोंटिंग) मैच से पहले उनसे बात करते हैं और मैं भी अपनी राय दे देता हूं, बस इतना ही।" Read More...