Little joe
ILT20 2024: अबू धाबी नाइट राइडर्स की जीत में चमके बोपारा और लिटिल, शारजाह वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया
इंटरनेशनल लीग टी20, 2024 के 23वें मैच में रवि बोपारा ( Ravi Bopara) और जोशुआ लिटिल (Joshua Little) की शानदार गेंदबाजी की मदद से अबू धाबी नाइट राइडर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए इस मैच में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
शारजाह वॉरियर्स की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 75 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेनियल सैम्स ने बनाये। उन्होंने 19 गेंद में 2 चौको की मदद से 24 रन बनाये। कप्तान टॉम कोहलर-कैडमोर ने 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन का योगदान दिया। आदिल राशिद ने 15 गेंद में 10 रन बनाये। नाइट राइडर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट रवि बोपारा ने हासिल किये। जोशुआ लिटिल 3 विकेट लेने में सफल रहे। इमाद वसीम के खाते में एक विकेट गया।
Related Cricket News on Little joe
Cricket Special Today
-
- 16 Apr 2026 10:18
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02