Lalit kumar
Advertisement
1.75 बिलियन डॉलर तक पहुंची आरसीबी की बोली: ललित मोदी
By
IANS News
February 07, 2026 • 19:14 PM View: 214
Lalit Kumar Modi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चीफ ललित मोदी ने आईएएनएस को कंफर्म किया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए बोली पहले ही 1.75 बिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच गई है। खबरों के अनुसार, मैनचेस्टर यूनाइटेड के को-ओनर एवराम ग्लेजर ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है।
ललित मोदी ने कहा कि मौजूदा वैल्यूएशन संभवतः लीग के वर्तमान 74 मैचों वाले ढांचे पर आधारित है, न कि भविष्य के 94 मुकाबलों के प्रारूप पर, जिसे वह अपरिहार्य मानते हैं। उनके अनुसार, आईपीएल की मूल परिकल्पना पूर्ण होम-एंड-अवे टूर्नामेंट की थी और मुकाबलों की संख्या बढ़ने से फ्रेंचाइजी के मूल्य और लीग की कुल आय में बड़ा इजाफा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विस्तार उस समय बीसीसीआई को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी होगा, जब पारंपरिक रेवेन्यू सोर्स पर दबाव बढ़ने की आशंका है। मोदी ने चेतावनी दी है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के रेवेन्यू में बोर्ड का हिस्सा 50-60 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जबकि द्विपक्षीय मीडिया राइट्स से होने वाली इनकम भी कम से कम आधी हो सकती है।
Advertisement
Related Cricket News on Lalit kumar
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 Apr 2026 10:18
-
- 13 Apr 2026 10:25
-
- 08 Apr 2026 09:02
Advertisement