Kuldeep yadav: Cricket News & Match Updates
आखिर कौन है ये वंशिका? जल्द ही बनने वाली हैं कुलदीप यादव की पत्नी
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों अपनी निजी ज़िंदगी की वजह से खासा सुर्खियों में हैं। जून 2025 में उन्होंने अपनी बचपन की मित्र वंशिका से सगाई कर ली, जिसके बाद से फैंस उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में जानने को उत्सुक हैं। सगाई की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वंशिका छा गईं और तब से क्रिकेट दुनिया के साथ-साथ उनके चाहने वाले भी इस रिश्ते को लेकर उत्साहित दिखाई देते हैं।
वंशिका, जिनके बारे में ज़्यादा सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, मूल रूप से श्याम नगर, लखनऊ की रहने वाली हैं। उनका बचपन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन यहीं बीता। पेशे से वो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं। माना जाता है कि कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बहुत छोटी उम्र से जानते हैं। समय के साथ ये पुरानी दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता एक खूबसूरत प्रेम कहानी में बदल गया। Read More...