Kl rahul: Cricket News & Match Updates
केएल राहुल ने खेली 176 रन की तूफानी पारी, इंडिया ए ने 412 रन का लक्ष्य हासिल कर दर्ज की धमाकेदार जीत
India A vs Australia A, 2nd Unofficial Test: केएल राहुल (KL Rahul) औऱ साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शानदार शतकों के दम पर इंडिया ए ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। 412 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए इंडिया ए की टीम चौथे और आखिरी दिन 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन से आगे खेलने उतरी और जीत के लिए 243 रन की जरूरत थी।
इंडिया के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने 210 गेंदों में नाबाद 176 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा साईं सुदर्शन ने 172 गेंदों में 100 रन, वहीं कप्तान ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में 56 रन बनाए। जिसके चलते इंडिया ए ने 91.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। Read More...