Kl rahul: Cricket News & Match Updates
IND vs SA 1st ODI: पार्थिव पटेल ने रांची वनडे के लिए चुनी Team India की प्लेइंग XI, Rishabh Pant को नहीं दी जगह
IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने रविवार, 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI) का चुनाव किया है। गौरतलब है कि उन्होंने इस टीम में विस्फोटक विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जगह नहीं दी है, जिनके पास 49 टेस्ट, 31 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पार्थिव पटेल का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो रांची वनडे के लिए भारत का बेस्ट प्लेइंग कॉम्बिनेशन चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को चुना, वहीं नंबर-3 और 4 के लिए विराट कोहली और तिलक वर्मा को अपनी टीम में जगह दी। Read More...